www.upkarmarathi.com

राष्ट्रीय पर्व पर 10 वाक्य | 10 lines on national festivals of India


10 lines on national festivals of India
10 lines on national festivals of India


             किसी भी देश का नागरिक हो उसे अपने देश के राष्ट्रीय पर्व का सम्मान अवश्य होता है। हम भारतीयों के लिए भी हमारे राष्ट्रीय त्योहार किसी आनंद उत्सव से कम नहीं होते। देश के प्रति बलिदान कर देने की प्रबल इच्छा इन राष्ट्रीय पर्वों पर हमारे दिलों में जागृत हो जाती है। हम भारतवासी बहुत ही भाग्यशाली है ,कि विविधता में एकता धारण करने वाले इस महान देश में हमने जन्म लिया है ।यह हमारा भारत ही है ,जो विभिन्न संस्कृति को अपने आंचल में समाए हुए हैं।

भारत के राष्ट्रीय पर्व पर 10 लाइन
 10 lines on national festivals of India in Hindi


तो चलिए आज हम 10 line के माध्यम से अपने महान भारत देश के राष्ट्रीय त्योहारों के बारे में जानते हैं।

  10 lines essay, set number 1

राष्ट्रीय पर्व उत्सव  पर 10 वाक्य
  1. भारत में  राष्ट्रीय त्योहार बहुत ही आनंद के साथ मनाए जाते हैं।
  2. 26 जनवरी को भारत में संविधान लागू हुआ था ,इस कारण इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  3. 15 अगस्त भारत स्वतंत्र होने के कारण इस दिवस को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  4. महात्मा गांधी का जन्म दिवस 2 अक्टूबर गांधी जयंती के रुप में मनाते हैं।
  5. भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं।
  6. राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है।
  7. इन सभी पर्वों पर देशभक्तों को याद किया जाता है।
  8. भारत में राष्ट्रीय पर्व पर पुरे देशमे  अवकाश होता है।
  9. देशभक्तों के बलिदान के प्रति  आभार व्यक्त किया जाता है।
  10. यह सभी राष्ट्रीय पर्व सभी देशवासियों में राष्ट्र भावना भर देते हैं।
  

    10 lines essay, set number 2

भारत के राष्ट्रीय पर्व पर निबंध
  1. भारत में कई धार्मिक त्योहारों के साथ प्रमुख तीन राष्ट्रीय त्योहार भी मनाए जाते हैं।
  2. गांधी जयंती गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिन यह तीनों राष्ट्रीय त्योहार भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं।
  3. दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रम एवं परेड आयोजित की जाती है।
  4. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री बहुत बड़ी जनसंख्या के सामने लाल किले पर देश का तिरंगा फहराते हैं ।
  5. गांधी जयंती को विविध राजनीतिक लोग राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
  6. सभी शिक्षा संस्थान एवं अन्य संस्थानों में राष्ट्रीय त्योहारों पर विविध स्पर्धा आयोजित की जाती है।
  7. यह राष्ट्रीय त्योहार हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों की याद दिलाते हैं।
  8. इन राष्ट्रीय पर्वों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण हमें गौरवपूर्ण अनुभूति होती है।
  9. एक आवाज में ऊंचे स्वर में दी जाने वाली घोषणाओं से सारा आसमान गूंज उठता है।
  10. अपने नियमित कामों में व्यस्त लोग इन पर्वों के दिनों पर अपने परिवार के साथ दिन बिताते हैं।

Post a Comment

तुमचा मौल्यवान अभिप्राय याठिकाणी नक्की नोंदवा. ब्लॉगला भेट दिल्याबद्दल धन्यवाद. पुन्हा अवश्य भेट द्या.

थोडे नवीन जरा जुने